Maiya Samman Yojana New Update 2026, Eligibility, Benefits, Important Documents, Kist, Amount, Apply Process, Official Website ( मईया सम्मान योजना नई अपडेट 2026 ) पात्रता, लाभ, जरूरी दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया, किस्त राशि, आधिकारिक वेबसाइट
झारखंड मईया सम्मान योजना के बारे में तो झारखंड की सभी महिलाओं को पता होगा। इस योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना का लाभ झारखंड की आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को दिया जाता है। जिनकी आयु 18 से 50 वर्ष के बीच है। महिलाओं को हर महीने सरकार द्वारा एक सुनिश्चित राशि सीधे डीबीटी के माध्यम से बैंक खाते में जमा की जाती है। झारखंड सरकार का इस योजना को शुरू करने का मूल उद्देश्य अपने राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है।
अगर आप भी इस योजना का लाभ पाना चाहती है तो आपको इस योजना की संपूर्ण जानकारी होनी चाहिए क्योंकि सरकार ने योजना में कुछ बदलाव किए है। जिससे सरकार को पात्र महिलाओं की पहचान करने में मदद मिले।
इस लेख में हम आपको मईया सम्मान योजना के बारे में संपूर्ण जानकारी देंगे जैसे कि क्या है, उद्देश्य, पात्रता, लाभ, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन कैसे करें, महत्वपूर्ण लिंक आदि समस्त जानकारी प्राप्त करने के लिए लेख को आखिरी तक जरूर पढ़ें। लास्ट में इस योजना की नई अपडेट के बारे में बताया गया है। जो आपके लिए जानना जरूरी है
Maiya Samman Yojana New Update 2026 Overview
| योजना का नाम | मईया सम्मान योजना |
| किस राज्य में | झारखंड राज्य |
| उद्देश्य | महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना |
| लाभार्थी | झारखंड राज्य की महिला |
| लाभ | ₹2500 रूपये प्रतिमाह |
| आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन और ऑफलाइन |
| आधिकारिक वेबसाइट | यहां क्लिक करें |
Maiya Samman Yojana क्या है?
मईया सम्मान योजना झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई एक कल्याणकारी पहल है। इस योजना के तहत महिलाओं को प्रतिमाह ₹1000 हजार रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। हालांकि सरकार ने इस राशि को बढ़कर ₹2500 रूपये प्रतिमाह कर दिया है। इस योजना को करने का सरकार का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। जिससे महिला अपनी जरूरतों को पूरा कर सके। इस योजना में आवेदन प्रक्रिया बहुत ही आसान है कोई भी पात्र महिला इस योजना में संबंधित दस्तावेजों के माध्यम से आवेदन कर सकती है।
Maiya Samman Yojana Objective ( उद्देश्य )
जिन महिलाओं के परिवार के कोई भी सदस्य काम करने वाला नहीं है या फिर जिनके पास कोई भी आय का साधन नहीं है। उन महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से इस योजना की शुरुआत की है इससे महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक सुरक्षा प्रदान की जाती है।
Maiya Samman Yojana Benefits ( लाभ )
- पात्र महिलाओं को आर्थिक सुरक्षा प्रदान की जाती है।
- महिलाओं को प्रतिमाह ₹2500 रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
- महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना इस योजना का मुख्य उद्देश्य है।
- इस योजना से महिलाओं के जीवन में सुधार आएगा।
- महिलाओं को आय करने का साधन मिलेगा।
Maiya Samman Yojana Eligibility ( पात्रता )
- इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को ही प्राथमिकता दी गई है। इस योजना में सिर्फ महिला ही आवेदन कर सकती है।
- आवेदन करने वाली महिला झारखंड राज्य की मूल निवासी होनी चाहिए।
- आवेदक महिला की न्यूतनम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 49 वर्ष निर्धारित की गई है।
- आवेदक के परिवार में कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी या आयकरदाता नहीं होना चाहिए।
- आवेदक महिला नीचे स्तर पर जीवन यापन करने वाली होनी चाहिए और उसके पास कोई भी राशन कार्ड होना चाहिए
- महिला आवेदक के पास योजना में आवेदन करने के लिए सभी जरूरी दस्तावेज उपलब्ध होने चाहिए।
Maiya Samman Yojana Documents ( दस्तावेज )
इस योजना में आवेदन करने के लिए महिलाओं को निम्नलिखित दस्तावेजों को आवश्यकता होगी जोकि इस प्रकार है।
- आधार कार्ड
- पेन कार्ड
- बैंक पासबुक
- राशन कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- घोषणा पत्र
Maiya Samman Yojana New Update 2026
Maiya Samman Yojana के तहत महिलाओं को 17वीं और 18वीं किस्त का लाभ मिलना शुरू हो चुका है। इस बार लगभग 50 लाख महिलाओं को इस योजना का लाभ मिलेगा। 12 जिलों में महिलाओं को लाभ मिल चुका है। इस बार ईद के मौके पर महिलाओं को दो किस्तों का लाभ मिलेगा जो कि ₹5000 रूपये के रूप में होंगे। योजना का लाभ सीधे महिलाओं को उनके बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से प्राप्त होगा।
Maiya Samman Yojana Online Apply ( आवेदन कैसे करें )
- सबसे पहले योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर पहुंचे।
- होम पेज पर आवेदन करें के विकल्प पर क्लिक करें।
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी को फिल करें।
- इसके बाद जरूरी दस्तावेज को अपलोड करे।
- इसके बाद फॉर्म की जांच करे और सब सही होने के बाद फॉर्म को सबमिट करें।
- योजना में आवेदन करने के बाद रजिस्ट्रेशन नंबर जरूर प्राप्त करें।
- इस रजिस्ट्रेशन नंबर के माध्यम से आप कभी भी आवेदन की स्थिति चेक कर सकते है।
Maiya Samman Yojana Important Link ( महत्वपूर्ण लिंक )
| आवेदन पत्र डाउनलोड करें | यहां क्लिक करें |
| व्हाट्सएप चैनल | यहां क्लिक करें |
| टेलीग्राम चैनल | यहां क्लिक करें |