PM SYM Yojana in Hindi, Eligibility, Benefits, Important Documents, Official Website, Age Limit, Apply Process ( प्रधान मंत्री श्रम मानधन योजना ) पात्रता, लाभ, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया, आधिकारिक वेबसाइट
Pm Shram Mandhan Yojana केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई एक पेंशन योजना है। इस योजना को खास असंगठित क्षेत्रों के लोगों के लिए शुरू किया गया है योजना के अंतर्गत आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आवेदक को हर महीने एक सुनिश्चित अंशदान जमा करना होता है। जिसके बाद आवेदक की आयु 60 वर्ष पूरी होने पर उसे ₹3000 रूपये प्रतिमाह पेंशन प्राप्त होती है।
आज इस लेख में हम आपको Pradhan Mantri Shram Mandhan Yojana के बारे में संपूर्ण जानकारी देने वाले है जैसे कि पात्रता, लाभ, आवश्यक दस्तावेज, राशि, आवेदन प्रक्रिया, आधिकारिक वेबसाइट आदि समस्त जानकारी प्राप्त करने के लिए पोस्ट में आखिरी तक जरूर पढ़ें।
इसे भी पढ़ें – जीविका मेंबर लिस्ट कैसे देखें नई लिस्ट जारी
प्रधानमंत्री श्रम मानधन योजना क्या है?
Pradhan Mantri Shram Mandhan Yojana केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई एक ऐसी Scheme हैं। जिसमें पंजीकरण करने वाले को सरकार द्वारा एक सुनिश्चित पेंशन राशि प्रदान की जाती है। इस योजना में उम्मीदवारों को एक सुनिश्चित अंशदान हर महीने जमा करना होता है। जो उनकी आयु से अनुसार निर्धारित किया गया है। योजना में आवेदन ऑनलाइन किया जा सकता है।
श्रम मानधन योजना का उद्देश्य
असंगठित क्षेत्रों के उन लोगों को पेंशन प्रदान करने के उद्देश्य से इस योजना को शुरू किया है। 60 वर्ष की उम्र होने के बाद मानव शरीर पैसे कमाने के लिए सक्षम नहीं रहता है। जिससे उन्हें जीवन जीने में काफी समस्या का सामना करना पड़ता है। इसी समस्या को ध्यान में रख कर सरकार ने इस स्कीम को शुरू किया है। जिससे लोगों को अपनी निजी खर्चों में कोई भी कमी न आए और उन्हें एक सुनिश्चित आय का साधन मिले।
प्रधानमंत्री श्रम मानधन योजना में पात्रता
- आवेदक भारतीय नागरिक होना चाहिए।
- आवेदक की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- आवेदक की मासिक आय ₹15,000 रूपये या उससे कम होनी चाहिए
- आवेदक EPFO, NPS, ESIC और आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
- आवेदक के पास वैलिड आधार कार्ड और सक्रिय बैंक खाता होना चाहिए।
श्रम मानधन योजना से लाभ
- योजना के अंतर्गत आवेदन करने वाले उम्मीदवार को 60 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद ₹3000 रुपए की प्रतिमाह पेंशन प्राप्त होगी।
- अगर आवेदक की किसी कारण से मृत्यु हो जाती है तो उसके परिवार वालों को पेंशन का 50% लाभ मिलेगा यानिकि परिवार ( पति / पत्नी ) को प्रतिमाह ₹1500 रूपये की पेंशन राशि मिलेगी।
Pradhan Mantri Shram Yogi Maandhan Contribution Chart
| Entry Age | Members Contribution | Central Govt Contribution |
| 18 | ₹55 | ₹55 |
| 19 | ₹58 | ₹58 |
| 20 | ₹61 | ₹61 |
| 21 | ₹64 | ₹64 |
| 22 | ₹68 | ₹68 |
| 23 | ₹72 | ₹72 |
| 24 | ₹76 | ₹76 |
| 25 | ₹80 | ₹80 |
| 26 | ₹85 | ₹85 |
| 27 | ₹90 | ₹90 |
| 28 | ₹95 | ₹95 |
| 29 | ₹100 | ₹100 |
| 30 | ₹105 | ₹105 |
| 31 | ₹110 | ₹110 |
| 32 | ₹120 | ₹120 |
| 33 | ₹130 | ₹130 |
| 34 | ₹140 | ₹140 |
| 35 | ₹150 | ₹150 |
| 36 | ₹160 | ₹160 |
| 37 | ₹170 | ₹170 |
| 38 | ₹180 | ₹180 |
| 39 | ₹190 | ₹190 |
| 40 | ₹200 | ₹200 |
श्रम मानधन योजना में आवेदन हेतु जरूर दस्तावेज
- आधार कार्ड ( मोबाइल नंबर लिंक होना चाहिए )
- पेन कार्ड
- बैंक खाता पासबुक ( आधार से लिंक होना चाहिए )
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- श्रम कार्ड
श्रम मानधन योजना में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें
Pradhanmantri Shram Mandhan Yojana में आप आवेदन किसी भी जन सेवा केंद्र ( CSC ) पर जाकर करवा सकते है। इसमें ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
श्रम मानधन योजना आधिकारिक वेबसाइट
हमने इस पोस्ट में Shram Mandhan Yojana के बारे में जानकारी दी है। इसके अलावा आधिकारिक वेबसाइट का लिंक भी उपलब्ध किया है। जिसके माध्यम से आप योजना में आसानी से आवेदन कर सकते है।
| ऑनलाइन आवेदन करें | यहां क्लिक करें |
| आधिकारिक वेबसाइट | यहां क्लिक करें |
निर्देश – इस लेख को जानकारी उपलब्ध करने के उद्देश्य से लिखा गया है। योजना से जुडी और अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जरूर जाएं साथ ही योजना से जुड़ा कोई भी निर्णय लेने से पहले आधिकारिक वेबसाइट या संबंधित विभाग में संपर्क करें।