PM Vishwakarma Toolkit List: ₹15000 रूपये और टूलकीट फ्री, जाने लिस्ट कैसे देखें

PM Vishwakarma Yojana के बारे में तो अपने सुना होगा। इस योजना को केंद्र सरकार द्वारा शुरू किया गया है। पीएम विश्वकर्मा योजना में आज के समय में लाखों लोगों को लाभ दिया जा रहा है। योजना में पात्र उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। और योजना का लाभ उठा सकते है।

हम इस लेख आपको PM Vishwakrma Toolkit List Download करने के बारे में जानकारी देने वाले है। इसके अलावा PM Vishwakrma Yojana के बारे में संपूर्ण जानकारी देने वाले है। समस्त जानकारी प्राप्त करने के लिए लेख को आखिरी तक जरूर पढ़ें।

भारत सरकार द्वारा शुरू की गई PM Vishwakarma Yojana देश के पारंपरिक कारीगरों और शिल्पकारों के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण योजना है। इस योजना के माध्यम से सरकार उन लोगों की मदद करना चाहती है जो अपने पारंपरिक हुनर से जीवन यापन करते हैं, जैसे बढ़ई, लोहार, कुम्हार, दर्जी, नाई, मोची, सुनार आदि।

इस योजना के तहत पात्र कारीगरों को ₹15,000 तक की टूलकिट सहायता, प्रशिक्षण, सर्टिफिकेट और कम ब्याज पर लोन जैसी सुविधाएँ दी जाती हैं। कई लोगों को यह जानकारी नहीं होती कि PM Vishwakarma Toolkit List कैसे देखें और उसमें अपना नाम कैसे चेक करें।

इस आर्टिकल में हम आपको विस्तार से बताएंगे कि PM Vishwakarma Toolkit List क्या है, इसमें अपना नाम कैसे देखें, किन लोगों को ₹15000 मिलते हैं और आवेदन की पूरी प्रक्रिया क्या है

PM Vishwakarma Toolkit List क्या है?

PM Vishwakarma Toolkit List उन औजारों की सूची होती है जो सरकार की तरफ से शिल्पकारों और कारीगरों को दी जाती है।

जब कोई कारीगर इस योजना में आवेदन करता है और उसका आवेदन सत्यापित हो जाता है, 7 से 15 दिन की ट्रेनिंग के बाद उम्मीदवार को एक toolkit दी जाती है। इसके बाद उसे सरकार की ओर से डिजिटल वाउचर के माध्यम से ₹15000 तक की टूलकिट सहायता मिलती है।

कारीगर और शिल्पकार इस पैसा का उपयोग अपने काम के अनुसार जरूरी उपकरण खरीदने में कर सकते है।

योजना की शुरुआत क्यों की गई?

भारत में लाखों लोग पारंपरिक काम करके अपना जीवन चलाते हैं। लेकिन कई बार उनके पास आधुनिक उपकरण नहीं होते जिससे उनकी कमाई कम हो जाती है।

इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने PM Vishwakarma Yojana शुरू की ताकि:

भारत देश में बहुत सारे ऐसे लोग है जो आज भी पारंपरिक तरीके से काम करके अपना गुजर बसर कर रहे है। लेकिन कई बार उनके पास जरूरी उपकरण खरीदने के लिए पर्याप्त धन नहीं होता है। जिस कारण से उनकी कमाई कम हो जाती है। इसी समस्या को ध्यान में रखकर PM Vishwakrma Yojana की शुरुआत की गई है। ताकि

  • पारंपरिक कारीगरों को आर्थिक सहायता मिले
  • आधुनिक टूल्स से कारीगरों और शिल्पकारों का काम आसान हो
  • कारीगरों और शिल्पकारों की आय में वृद्धि हो सके
  • स्थानीय रोजगार को बढ़ावा मिले और देश में ज्यादा रोजगार का सृजन हो

“हुनर से समृद्धि” – योजना का असली मिशन

इस योजना का उद्देश्य सिर्फ पैसे देना नहीं है बल्कि कारीगरों के हुनर को पहचान देना भी है।

सरकार चाहती है कि भारत के पारंपरिक कारीगर:

  • अपने काम में आधुनिक तकनीक का उपयोग करें
  • ज्यादा उत्पादन करें
  • देश और विदेश में अपने उत्पाद बेच सकें

इसलिए योजना के तहत प्रशिक्षण + टूलकिट + लोन + डिजिटल पेमेंट ट्रेनिंग भी दी जाती है।

PM Vishwakarma Toolkit List में किन लोगों का नाम आता है?

Toolkit List में उन्हीं लोगों का नाम आता है जिन्होंने:

  1. PM Vishwakarma योजना में आवेदन किया हो
  2. ग्राम पंचायत या नगर निकाय द्वारा सत्यापन हुआ हो
  3. प्रशिक्षण पूरा किया हो

इन प्रक्रियाओं के बाद सरकार उन्हें ₹15000 का टूलकिट वाउचर देती है।

PM Vishwakarma योजना में शामिल 18 पारंपरिक व्यवसाय

इस योजना में कुल 18 प्रकार के पारंपरिक काम करने वाले लोगों को शामिल किया गया है:

  • बढ़ई (Carpenter)
  • नाव बनाने वाले
  • लोहार (Blacksmith)
  • हथौड़ा और टूलकिट निर्माता
  • ताला बनाने वाले
  • सुनार (Goldsmith)
  • कुम्हार (Potter)
  • मूर्तिकार
  • मोची (Cobbler)
  • दर्जी (Tailor)
  • धोबी
  • नाई
  • मछली पकड़ने का जाल बनाने वाले
  • चटाई / टोकरी बनाने वाले
  • खिलौना बनाने वाले
  • पत्थर तराशने वाले
  • हथकरघा कारीगर
  • अन्य पारंपरिक शिल्पकार

₹15000 टूलकिट सहायता कैसे मिलती है?

जब आपका आवेदन स्वीकार हो जाता है, तब आपको टूलकिट इंसेंटिव दिया जाता है।

इस प्रक्रिया में:

  1. आपको प्रशिक्षण दिया जाता है
  2. प्रशिक्षण पूरा होने के बाद डिजिटल वाउचर जारी होता है
  3. इस वाउचर के जरिए ₹15000 तक के उपकरण खरीदे जा सकते हैं

इसका उद्देश्य है कि कारीगर बेहतर उपकरण से ज्यादा कमाई कर सकें

इस योजना में लाभार्थियों को एक डिजिटल पहचान कार्ड भी दिया जाता है।

इस कार्ड के फायदे:

  • सरकारी योजनाओं में प्राथमिकता
  • प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लेने का मौका
  • बैंक से आसानी से लोन

इस कार्ड से कारीगरों को एक आधिकारिक पहचान मिलती है।

PM Vishwakarma Yojana के तहत मिलने वाले अन्य लाभ

इस योजना में सिर्फ टूलकिट ही नहीं बल्कि कई अन्य फायदे भी दिए जाते हैं।

1. प्रशिक्षण (Training)

इस योजना के तहत शिल्पकारों और कारीगरों को 5 से 7 दिन का प्रशिक्षण दिया जाता है।

2. प्रशिक्षण भत्ता

ट्रेनिंग के दौरान योजना के अंतर्गत उम्मीदवारों को ₹500 प्रति दिन का भत्ता भी मिलता है।

3. सस्ता लोन

  • योजना में ट्रेनिंग पूरी करने के बाद सरकार द्वारा एक सर्टिफिकेट भी दिया जाता है। जिसके माध्यम से आप लोन प्राप्त कर सकते है।
  • पहला लोन: ₹1 लाख
  • दूसरा लोन: ₹2 लाख

4. कम ब्याज दर

इस योजना में लोन पर सिर्फ 5% ब्याज लगता है।

योजना के लिए पात्रता

अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आपको नीचे दी गई पात्रता पूरी करनी होगी।

  • आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए
  • आवेदक की उम्र 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए
  • आवेदक पारंपरिक कारीगर होना चाहिए
  • आवेदक को पहले से इसी योजना का लाभ नहीं लिया हो

आवेदन के लिए जरूरी दस्तावेज

PM Vishwakarma योजना में आवेदन करने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेज चाहिए:

  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • बैंक पासबुक
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)
  • काम से संबंधित प्रमाण

PM Vishwakarma योजना में आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले आपको PM Vishwakrma Yojana की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • इसका बाद होम पेज पर रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • इसके बाद अपने आधार नंबर को डालकर ओटीपी के माध्यम से सत्यापन प्रक्रिया को पूरा करना होगा।
  • सत्यापन सफलता पूर्वक होने के बाद आप वेबसाइट में लॉगिन हो जायेंगे।
  • इसके बाद आपके सामने आवेदन फॉर्म खुलकर आ जायेगा।
  • इस आवेदन फॉर्म में आपको अपनी सभी जानकारी भरनी होगी जो भी फॉर्म में मांगी है।
  • इसके बाद दस्तावेजों को अपलोड करना होगा। अगर जरूरी है तो
  • इसके बाद फॉर्म की जांच करे और सब सही पाएं जाने के बाद फॉर्म को सबमिट करना होगा।
  • फॉर्म सबमिट होने के बाद आपको एक रजिस्ट्रेशन नंबर प्राप्त होगा इस संख्या को कही पर लिखाकर या इसकी प्रिंटआउट प्राप्त करें
  • यह रशीद आपके आवेदन की स्थिति देखने में आपके काम आएगी।
  • इस प्रकार आप आसानी से PM Vishwakrma Yojana में ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

“हुनर से रोजगार” – छोटे कारीगरों के लिए बड़ी उम्मीद

यह योजना खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो छोटे स्तर पर काम करते हैं लेकिन उनके पास संसाधन कम होते हैं

टूलकिट मिलने से:

  • काम की गुणवत्ता बढ़ती है
  • उत्पादन बढ़ता है
  • कमाई भी बढ़ती है

इसलिए यह योजना लाखों कारीगरों के लिए रोजगार का नया अवसर बन रही है।

निष्कर्ष

PM Vishwakarma Toolkit List उन कारीगरों के लिए बहुत महत्वपूर्ण है जिन्होंने इस योजना में आवेदन किया है। अगर आपका नाम इस लिस्ट में शामिल होता है तो आपको ₹15000 तक की टूलकिट सहायता मिल सकती है।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य पारंपरिक कारीगरों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना और उनके हुनर को पहचान देना है।

अगर आपने अभी तक इस योजना में आवेदन नहीं किया है तो जल्द से जल्द आवेदन करें और सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना का लाभ उठाएं।

Leave a Comment